Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आईओसीएल पानीपत के सौजन्य से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 25, 2025 Tags: , , , ,

जागरूक युवा ही भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम का निर्माण कर सकते है: गौतम प्रिया चीफ जनरल मैनेजर विजिलेंस 

भाषण प्रतियोगिता में दीपांजली ने बाजी मार पाया पहला स्थान  

BOL PANIPAT , 25 सितम्बर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आईओसीएल रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स के सौजन्य से और कॉलेज एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजनकिया गया जिसमे बतौर विशिष्ट मेहमान गौतम प्रिया चीफ जनरल मैनेजर विजिलेंस, मोहम्मद अरशद हुसैन डिप्टी जनरल मैनेजर विजिलेंस, संदीप गोयल चीफ मैनेजर एम्प्लोई मैनेजमेंट सर्विस, चेतन काम्बले वरिष्ठ मैनेजर विजिलेंस और विजेंद्र कुमार मैनेजर ईआर ने शिरकत की । माननीय मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने किया । कार्यक्रम में ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने उदगार व्यक्त किये । विदित रहे कि इस वर्ष ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ ’विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । केन्द्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्षस्थ भ्रष्टाचार-रोधी निकाय है जिसे प्रशासन में ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार से संघर्ष करने का अधिदेश प्राप्त है । यह केंद्र सरकार तथा इसके संगठनों में सतर्कता प्रशासन पर अधीक्षण रखती है । आयोग ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता’ की निति पर कार्य करती है । भाषण प्रतितोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपांजली ने पहला, बीएससी प्रथम की छात्रा खुशबू ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा इशिका जैन ने तीसरा स्थान पाया । वंश और इति जैन को सांत्वना पुरस्कार मिले । निर्णायक की भूमिका डॉ संतोष कुमारी और डॉ जुगमती ने अदा की । मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया ।     

गौतम प्रिया चीफ जनरल मैनेजर विजिलेंस ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई । उन्होनें कहा कि आधुनिक परिप्रेक्ष्य में सामाजिक जागरूकता की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि समाज में कई प्रकार की बुराइयां व्याप्त हैं । इनमे से कुछ बुराइयों का क्षेत्र इतना बड़ा है कि उनसे समाज का कोई भी वर्ग, चाहे वह समृद्ध, गरीब, ग्रामीण, शहरी कोई भी हो, अछूता नहीं है । समाज की इन कमियों और खामियों को हम लोगों को जागरूक बनाकर ही खत्म कर सकते है ।

चेतन काम्बले वरिष्ठ मैनेजर विजिलेंस ने कहा कि आईओसीएल ने इस प्रकार के कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भागीदारी को इसलिए सुनिश्चित किया है ताकि ये युवा समाज और जनता के मध्य समग्र जागरूकता और भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम का निर्माण कर सके । आईओसीएल अपने आंतरिक कार्यकलापों पर पूरी तरह ध्यान देता है ताकि उसके सारे कर्मचारी ईमानदारी और सम्पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्य करे । समाज के सभी वर्गों को हमारे राष्ट्रीय जीवन में ईमानदारी बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है । केन्द्रीय सतर्कता आयोग भी चाहता है कि सभी संगठन आंतरिक कार्यकलापों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के भाग के रूप में अभियान विधि में लिया गया है ।

मोहम्मद अरशद हुसैन डिप्टी जनरल मैनेजर विजिलेंस ने कहा कि गलत तरीकों से पैसा कमाना ही भ्रष्टाचार है । ऐसा व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए देश की सम्पति का शोषण करता है और यह देश की उन्नति में सबसे बड़ा बाधक तत्व है । कैसे हम छोटे-छोटे लाभों के लिए जाने-अनजाने गलत रास्तों का इस्तेमाल कर लेते है । यदि व्यक्ति देश, समाज और अपने खुद के व्यक्तित्व के बारे गंभीरता से मंथन करे तो वह ईमानदारी के रास्ते पर चलकर भी सफलता की बुलंदियां प्राप्त कर सकता है ।

संदीप गोयल चीफ मैनेजर एम्प्लोई मैनेजमेंट सर्विस ने कहा कि सतर्क और जागरूक नागरिक किसी भी कर्मचारी को ईमानदारी से काम करने के लिए मजबूर कर सकता है । यदि हमें अपने अधिकारों का ही पता नहीं होगा तो हम खुद को जागरूक नहीं कह सकते ।

डॉ अनुपम अरोड़ा ने ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक प्रमुख बाधा है । इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ताकि इस बुराई का जड़ से खात्मा हो सके । भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हर नागरिक को सतर्कता और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा । छात्र-छात्राओं को अभी से यह संकल्प लेना होगा कि उन्होनें न घूस देनी है और न ही लेनी है । जीवन के सभी कार्यो को ईमानदारी और मेहनत से करना है ।

Comments