डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स फेस्ट-2025 का आयोजन
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 21 नवंबर 2025 को दो दिवसीय राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स फेस्ट-2025 का आयोजन किया । इस फेस्ट के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे सितारों के अभिभावकों ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी बच्चों ने मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक दौड़ में हिस्सा लेकर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी दौड़ में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किया। रेस इस प्रकार रही- बटरफ्लाई रेस, कैटरपिलर रेस, घुड़सवारी दौड़, क्लाउन रेस, ट्रैफिकलाइट रेस, बॉलबैलेंसिंग रेस,जेलीफिश रेस, हनुमान रेस इत्यादि।
माता-पिता, बच्चों और दर्शकों ने खेल भावना का उत्साहवर्धन बढ़ाया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा की सभी नन्हें सितारों ने दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अपने बच्चों के साथ बिताया आज का हर पल हमारे लिए यादगार रहेगा क्योंकि हम भी आज इन्हीं के समान बच्चे बनकर दौड़े हैं। स्कूल परिसर में हम इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करके बच्चों के अंदर आगे बढ़ने की भावना का विकास कर रहे हैं ताकि बच्चे बचपन से ही अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने सभी अभिभावकों को अपना कीमती समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।

Comments