Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ‘एकता के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर’ पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 20, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 दिसंबर 2025 को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रांगण में ‘एकता के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर’ विषय पर आधारित वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता एवं सामूहिक एकता का सुंदर प्रतीक बना।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान संजीव कपूर, उपप्रधान ज्योति कपूर, अतिथि गुरदीप सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य हिपेश शेपर्ड, मधुप परासर, शैक्षिक सलाहकार मंजू सेतिया, भाषा एवं गतिविधि प्रभारी मीरा मारवाह, वित्तीय नियंत्रक जसबीर कुमार, प्रशासनिक अधिकारी दीपक गिरधर सहित अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत व नाटिका की प्रस्तुतियोंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से एकता, सहयोग, भाईचारे एवं उज्ज्वल भविष्य का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान संजीव कपूर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामूहिक एकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने ‘एकता के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर’ जैसे सार्थक विषय को वर्तमान समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संपूर्ण आयोजन अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा तथा सभी उपस्थित जनों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ। सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की ।

Comments