एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्राओं के लिए ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’ की शुरुआत
‘अर्न वाइल यू लर्न’ के तहत छात्राओं के लिए ‘द आर्ट ऑफ़ ग्रूमिंग: द ग्रूम रूम’ कॉलेज में स्थापित
आत्मनिर्भर अभियान के तहत छात्राओं को अपने पैरों पर खड़ा करना इस कोर्स का मकसद
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में छात्राओं के लिए ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’ की विधिवत शुरुआत कॉलेज प्रधान पवन गोयल, जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने की. कोर्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए एवं आत्मनिर्भर मिशन के अंतर्गत ‘अर्न वाइल यू लर्न’ के तहत छात्राओं के लिए ‘द आर्ट ऑफ़ ग्रूमिंग: द ग्रूम रूम’ भी कॉलेज में स्थापित कर दिया गया है जिसकी को-ऑर्डिनेटर डॉ मोनिका खुराना को नियुक्त किया गया है. इस कोर्स में फिलहाल बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 70 छात्राओं का चयन किया गया है जिन्हें हेयर (बाल साज-सज्जा), स्किन और मेकअप का प्रशिक्षण ओरेंन अकेडमी की प्रशिक्षक स्नेहा के माध्यम से दिया जाएगा. उदघाटन सत्र में प्रो अन्नू आहूजा, प्रो भारती गुप्ता, डॉ दीपा वर्मा, प्रो तनू मेहता और डॉ एसके वर्मा ने भी शिरकत की. इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इस कोर्स के लिए किसी भी छात्रा से कोई भी फीस या शुल्क नहीं लिया जाएगा. और तो और ब्यूटी सेंटर में प्रयोग होने वाली सभी वस्तुओं और साजो-सामान की लागत भी कॉलेज ही वहन करेगा. इस कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं, विशेष रूप से उन छात्राओं को जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, को आत्मनिर्भर बना कर उन्हें खुद के व्यवसाय या ब्यूटी सेंटर खोलने को प्रेरित करना है. वर्तमान में ब्यूटिशियन और ब्यूटी सेंटर कोर्स के बाद अपार संभावनाएं है. पढ़ाई के साथ यदि छात्राओं के स्किल का भी विकास हो जाए तो भविष्य में ये छात्राएं न सिर्फ खुद रोजगार पाएंगी बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने योग्य बन जायेंगी.
विदित रहे कि कॉलेज में इससे पहले भी एक मेगा बेकरी प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है जिसका मकसद भी ‘अर्न वाइल यू लर्न’ स्कीम के तहत बेकरी पदार्थों के निर्माण और फिर उससे होने वाले विक्रय-लाभ को हुनरमंद छात्राओं को देना है ताकि इस कमाई से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास और सम्मान बढे बल्कि वे जीवन में आगे भी खुद को एक सफल उद्यमी या व्यवसायी के रूप में स्थापित कर सके. कॉलेज के प्राध्यापकों एवं अन्य सफल एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इन 70 छात्राओं को स्टार्ट अप इंडिया और कौशल विकास जैसी स्कीमों के माध्यम से न सिर्फ अपने हुनर को निखारने का मौका मिलेगा बल्कि इन्हें लेक्मे जैसी कंपनियों आदि के एक्सपर्ट्स से मिलने और सीखने का अवसर भी मिलेगा.
प्रधान पवन गोयल ने कहा कि कौशल विकास को छात्राओं के मध्य पहुंचाने के लिए प्रबंधन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके लिए जो भी प्रशिक्षण, प्रशिक्षक, विषय एक्सपर्ट की कॉलेज में जरुरत होगी उसे अवस्य पूरा किया जायेगा. छात्राओं के विकास और भविष्य निर्माण में आर्थिक व्यय को कभी आड़े आने नहीं दिया जाएगा.
प्रबंधन प्रत्येक विद्यार्थी के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने का भरपूर प्रयास करेगा. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’ की विधिवत शुरुआत कॉलेज इतिहास में छात्राओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी.
आत्मनिर्भर स्कीम के अंतर्गत शुरू इस ‘अर्न वाइल यू लर्न’ कोर्स के लिए ‘द आर्ट ऑफ़ ग्रूमिंग: द ग्रूम रूम’ की भी कॉलेज में व्यवस्था की गई है. इस कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है और उन्हें खुद कमाई करने के लिए प्रौत्साहित करना है. छात्राओं को भी चाहिए की वे अपनी छुपी हुई प्रतिभा और हुनर के अनुरूप स्टार्ट अप इंडिया जैसी स्कीमों के माध्यम से इसे एक व्यवसाय के रूप में पढ़े और सीखे. छात्राओं को दूसरों पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनना चाहिए.
डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि ब्यूटी सेंटर का कोर्स करने के बाद छात्राएं अपना फ्री लांस ब्यूटी सेंटर खोल सकती है. इसके अलावा ब्यूटी सेंटर के काम को सीखने के बाद घर पर भी ब्यूटीशियन का काम किया जा सकता है. ब्यूटीशियन का कोर्स पूरा होने के बाद छात्राएं मनोरंजन, फिल्म या मॉडलिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकती हैं और आगे चलकर एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकती है. छात्राओं के लिए ब्यूटी का सेक्टर बहुत ज्यादा अवसर प्रदान करता है.
आज के समय में युवाओं के लिए फैशन से बढकर कोई चीज नहीं है और इसीलिए इस सेक्टर में बहुत मांग है. जीवन में कभी न कभी हर व्यक्ति अपने आप को सुंदर दिखाने के लिए मेकअप का सहारा जरुर लेता हैं. ब्यूटीशियन फेस मसाज, हेयर कट, वेक्सिंग जैसे काम करते हैं. आइब्रो बनवाना और शादी में दुल्हन-दूल्हे को सजाना भी ब्यूटीशियन का ही काम होता है. एक ब्यूटीशियन लोगों को उनके चेहरे के मुताबिक मेकअप करके खूबसूरत लुक देता है.
इस कोर्स की वर्तमान में भारी मांग है. इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में प्रो अन्नू आहूजा, प्रो भारती गुप्ता, डॉ मोनिका खुराना, डॉ दीपा वर्मा, प्रो तनू मेहता, डॉ एसके वर्मा, दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे.

Comments