महिला सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर. जागरूकता जरूरी.
महिला थाना पुलिस टीम ने फैक्ट्रियों में महिलाओं को महिला विरूद्ध अपराधों के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक
महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता, महिलाएं असुरक्षित महसूस होने पर तुरंत दुर्गा शक्ति एप या डॉयल 112 पर दे सूचना: इंस्पेक्टर रेखा
BOL PANIPAT , 25 नवंबर, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रत्व में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम की दिशा में पानीपत पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला थाना व दुर्गा शक्ति पुलिस टीम द्वारा निरंतर स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों व फैक्ट्रियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने मंगलवार को टीम के साथ औद्योगिक सेक्टर 29 में विभिन्न फैक्ट्रियों में पहुंच कर काम कर रही महिलाओं को महिला विरूध अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के उपाय, धरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, सुरक्षा उपाय, साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की जानकारी व उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
असुरक्षित महसूस होने पर तुरंत दुर्गा शक्ति एप या डॉयल 112 पर दे सूचना
प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने इस दौरान महिलाओं को महिला विरूध अपराध के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न को सहन न करे। फैक्टरी, ऑफिस सहित विभन्न स्थान पर आते जाते कोई उनका पीछा करता है या रास्ता रोकने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना दुर्गा शक्ति एप या डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को दे। आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता,
इंस्पेक्टर रेखा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है, जिसे लेकर पुलिस गंभीर है। किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ टोल फ्री नंबर 1091 और डॉयल112 पर सूचना दे सकती हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करती है। पानीपत पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 7’24 घंटे तत्पर है।
मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाया
इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम द्वारा महिलाओं के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप इंस्टॉल करवाकर ऑपरेट करने बारे बताया गया। इस एप की विशेष बात यह है कि इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में महिला कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है तो इसमें दिए गए लाल बटन का प्रयोग कीजिए, जल्द से जल्द पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। महिलाएं एप को मोबाइल में डाउनलोड करके रखें। किसी भी परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डॉयल 112 पर भी कॉल कर सकते हैं।
प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जिला में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। दुर्गा शक्ति की टीम स्कूल,कॉलेज व हॉट स्पॉट स्थानों पर निरंतर गश्त कर शरारती व असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। शहर में हॉट स्पॉट प्वाइंट चिन्हित कर वहा पुलिस गश्त बढाने के साथ सिविल पाश्चात में भी पुलिकर्मियों को तैनात किया गया है।
इसके साथ ही बीते 10 माह में जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों व फैक्ट्रियों में 797 जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को महिल विरूध अपराधों की जानकारी देकर जागरूक करने का काम किया गया। जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगा।

Comments