Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू, आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू, आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अरूण व अतुल निवासी कादर वाडी कासगंज यूपी के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया शुक्रवार साय सीआईए-टू पुलिस की टीम ने हरिद्वार बाइपास पर शराब ठेके के पास नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरूण पुत्र दीपक निवासी कादर वाडी कासगंज यूपी की रूप में हुई। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी अरूण से खुलाशा हुआ की उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल गांव निवासी अतुल पुत्र नेत्रपाल से कुछ समय पहले 3 हजार रूपए में खरीदा था। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने आरोपी अरूण की निशानदेही पर देर साय असला तस्कर आरोपी अतुल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुक्रवार को गश्त के दौरान सीआईए-टू पुलिस की एक टीम जीटी रोड पर अनांज मंडी कट पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिगध किस्म का एक युवक सैक्टर-25 की और से हरिद्वार बाइपास होते हुए जीटी रोड की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध पिस्तौल होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत बाइपास पर पहुंच शराब ठेके के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को एक संद्विगध किस्म का युवक सैक्टर-25 की और से पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए आरोपित युवक को कुछ कदमों पर ही काबू कर तलाशी ली तो उसकी स्वेट शर्ट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अरूण पुत्र दीपक निवासी कादर वाडी कासगंज यूपी के रूप में बताते हुए उक्त अवैध देसी पिस्तौल गांव निवासी अतुल पुत्र नेत्रपाल से 3 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी अरूण की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी अतुल को देर साय विकाश नगर से गिरफ्तार किया।

Comments