Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी जी)महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 26, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी जी) महाविद्यालय में एन.एस.एस. यूनिट एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता के मंत्रालय ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया जिस वर्ष संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ बी. आर. अंबेडकर की 125 वीं जयंती थी । देश में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है यह दिन 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान को अपनाने की याद दिलाता है जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था । राजनीति विज्ञान विभाग की संयोजिका डॉ किरण मदान ने कहा कि भारत का संविधान नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और सरकार के काम करने के तरीके तय करता है । संविधान ने देश को एक मजबूत व्यवस्था, न्याय, स्वतंत्रता और समानता दी । संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को अपने संविधान के प्रति जागरूक करना है । एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री खुशबू ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार रखे । उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता देता है । संविधान दिवस हमें न्याय, समानता और एकता के मूल्यों को समझने की प्रेरणा देता है,  हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान का सम्मान करें और उसके नियमों का पालन करे । कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक, सभी प्रध्यापकों और स्वयंसेवकों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई । राजनीति विभाग के सहायक प्रो राहुल द्वारा सभी विद्यार्थियों और प्रध्यापकों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा कि हम सब भारतीय संविधान के मूल्यों का सम्मान करेंगे और अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे । डॉ नीतू, सहायक प्रो पूजा और सहायक प्रो कुलदीप ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में डॉ पूनम मदान, डॉ प्रवीण, डॉ राजेश, डॉ सुनीता रानी आदि उपस्थित रहे ।

Comments