Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन : अवैध देसी पिस्तौल व रौंद के साथ युवक को काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 नवंबर, पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह आईपीएस के आदेशानसार व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए टू पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को विकास नगर में एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के तितरवाडा गांव निवासी धोला के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि विकास नगर में गली नंबर 27 पर एक संदिग्ध किस्म का युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान धोला पुत्र लियाकत निवासी तितरवाडा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसे अवैध हथियार रखने का शौक है।बरामद उक्त देसी पिस्तौल व रौंद उसने करीब 3 महीने पहले यूपी के कैराना में एक अज्ञात ऑटो वाले से 15 हजार रूपए में खरीदा था। इसके बाद दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल व रौंद को अपने साथ लेकर चलता था। शुक्रवार को देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को साथ लेकर पानीपत में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए आया था।
पुलिस ने आरोपी धोले के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी धोला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

Comments