Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 दिसंबर, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लाई के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बागपत के सुनेहटी गांव निवासी साहिल उर्फ माइकल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 22 नवंबर को चौटाला रोड पर यूपी के बागपत के रठोडा गांव हाल जन्नत कॉलोनी कांधला निवासी सादिक को 2 देसी पिस्तौल व 8 जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उसने यूपी के कांधला निवासी शाकिर से 6 जिंदा रौंद 3 हजार रूपए में और बागपत के सुनेहटी गांव निवासी साहिल उर्फ माइकल से 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद 6 हजार रूपए में खरीदे थे।
पुलिस ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आरोपी सादिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी सादिक को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद असला सप्लायर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस टीम ने वीरवार शाम को आरोपी साहिल उर्फ माइकल को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में आरोपी सादिक को 2 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रौंद बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ में बताया उसको उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद शामली से कांधला मार्ग पर स्थित नहर की पटड़ी पर पड़े मिले थे। आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल व रौंद बेचकर हासिल की 6 हजार रूपए की नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी साहिल उर्फ माइकल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments