दुकान में सो रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला करने व नगदी छीनने की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 30 मई 2022, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया गांव कुराड़ में शटरिंग की दुकान में सो रहे युवक पर रात के समय हमला करने व नगदी छीनने की वारदात में शामिल फरार एक आरोपी को थाना सनौली पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर दबिस देकर कुराड़ अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलिंदर उर्फ गट्टू पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुराड़ के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक लकड़ी का बिन्डा बरामद कर गहनता से पूछताछ उपरांत आरोपी बलिंदर को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया वारदात में शामिल फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना सनौली में गीता पत्नी रणबीर निवासी कुराड़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
थाना सनौली में गीता पत्नी रणबीर निवासी कुराड़ ने शिकायत देकर बताया था की 6 मई को उसका पति रणबीर खाना खाकर शटरिंग की दुकान में सोने के लिए गया था। रात 10 बजकर 40 मिनट पर पति रणबीर ने फोन कर बताया की 10/11 व्यक्तियों ने दुकान के अंदर घुसकर उसे गहरी चोट मार दी है, आकर उसे बचा ले। वह जेठ के लड़के प्रदीप को साथ में लेकर दुकान पर पहुंची तो देखा पति रणबीर चारपाई से नीचे गिरा हुआ था। उसने इस बारे पूछा तो पति रणबीर ने बताया कप्तान पुत्र जयसिंह व उसके दोनो लड़कों, रविंद्र उर्फ मीना, अन्नु पुत्र बलबीर, बलविंद्र पुत्र ओमप्रकाश व इनके साथ आए अन्य चार/पांच युवकों ने मिलकर सरीये व लाठी डंडों से गंभीर चोट मारी व रविंद्र उर्फ मीना ने जेब में रखे 2470 रूपए भी छीन लिए। आस पास के लोगों को इक्कठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के साथ उनका जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ गीता की शिकायत पर थाना सनौली में आईपीसी की धारा 148,149,323,324,379बी,458 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments