ऑपरेशन “हॉट स्पॉट डोमिनेशन”: एक ही दिन में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया.इनसे 29 बोतल अवैध शराब व जुआ में दाव पर लगी 1870 रूपए की नगदी बरामद. हुड़दंग करते दो युवक गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 दिसंबर , पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व नशे सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने शनिवार को अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने चिन्हित किए हॉट स्पॉट्स पर व्यापक रूप से निगरानी रख अलग अलग स्थान से 3 युवकों को अवैध रूप से शराब बेचते, एक स्थान पर जुआ खेलते तीन युवकों को व एक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते मिले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 29 बोतल अवैध शराब व जुआ में दाव पर लगी 1870 रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट व गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
कार्रवाई का विवरण;
- थाना सनौली पुलिस ने नन्हेडा गांव के नजदीक यमुना बांध के पास बने कोठड़े में अवैध रूप से शराब बेच रहे बापौली गांव निवासी महेंद्र पुत्र आसाराम को 11 बौतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कार्रवाई अमल में लाई गई।
- समालखा चौकी पुलिस ने एचएसआईडीसी क्षेत्र में बुड़शाम गांव निवासी बंसीलाल पुत्र रामधारी को 10 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
- थाना समालखा पुलिस ने कमल भट्ठे के पास परचून की दूकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे सनौली खुर्द गांव निवासी अंकुश पुत्र मनोज को 8 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
- आठ मरला चौकी पुलिस ने आजाद नगर फाटक के पास राज नगर में जुआ खेल रहे तीन युवकों मुखिजा कॉलोनी निवासी रोशन पुत्र रामचंद्र, खटीक बस्ती निवासी धनश्याम पुत्र रामभरोसे व आठ मरला जाटल रोड निवासी राहुल पुत्र किश्तु मुखिया को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के पास से जुआ खेलने में दाव पर लगी 1870 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
- थर्मल चौकी पुलिस ने आसन कला गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे शेरा गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र सूरजभान व तेजबीर पुत्र रणधीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साइज एक्ट व बीएनएस की धारा 194(2) के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करना है। उन्होंने कि ऑपरेशन “हॉटस्पॉट डोमिनेशन” निरंतर जारी रहेगा। इसका लक्ष्य नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ, सट्टा खाईवाली सहित सभी असामाजिक गतिविधियों को जड़ से समाप्त करना है।
अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा हॉट स्पॉट्स चिन्हित कर इनपर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए इस अभियान में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध शराब या जुआ संबंधी सूचना तुरंत तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रुम या संबंधित थाना चौकी में दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments