विद्यार्थियों के लिए वर्जीनिया वुल्फ द्वारा रचित मिसेज डैलोवे विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में एम ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वर्जीनिया वुल्फ द्वारा रचित मिसेज डैलोवे विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर आधारित मिसेज डैलोवे विषय के बारे में जानकारी अर्जित की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि साहित्य समाज का अभिन्न अंग है। समाज के बिना साहित्य का सृजन संभव है।साहित्यकार, साहित्य और सिनेमा के बीच प्रारंभिक दिनों से ही करीबी सम्बन्ध रहा है।बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया में साहित्यिक कृतियों जैसे कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, संस्मरण एवं साहित्यिक व्यक्तियों पर फिल्में बनती रही हैं। विभागाध्यक्ष डॉ नीलम ने कहा कि साहित्यिक फिल्में उन साहित्यिक कृतियों को आम दर्शकों तक पहुंचाती हैं, जिन्हें शायद सिर्फ साहित्य प्रेमी ही पढ़ते हैं। इससे एक आम आदमी भी साहित्यिक कृतियों और लेखकों की कल्पनाओं से परिचित हो पाता है।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये फिल्में सामाजिक समस्याओं, संघर्षों और यथार्थ को सामने लाती हैं, जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और संवेदनशीलता बढ़ती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पाठ्यक्रम को ऑडियो विजुअल एड्स के माध्यम से रुचिकर बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर रेशु द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. निधि, डॉ. स्वाती पुनिया, डॉ. नेहा पूनिया, रेखा शर्मा, प्रिया, राहुल, रेशु, और दीप्ति शर्मा भी मौजूद रहे।

Comments