विद्यार्थियों के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई .बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा एम कॉम. प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रो. राजेश वाला ने वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमें में कुल 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया | प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने क्या सोशल मीडिया ने संचार व्यवस्था में सुधार किया है, के विषय पर अपने विचार प्रकट किये। प्रतियोगिता मे सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिवानी द्वितीय स्थान पर रही , अंजलि एवं पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. राजेश बाला ने किया | प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्था से आज के युग में क्रांति आ गई है। आज के समय में बिना संचार व्यवस्था से मनुष्य अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता | वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण
विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा | उन्होंने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को आत्म बल मिलता है । विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |

Comments