Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय बाल रंग 2025 में हरियाणा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन.  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौड़ा ने जीता दूसरा स्थान.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 9, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 9 दिसंबर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित ग्रुप फोक डांस – राष्ट्रीय बाल रंग 2025 में भारत के 19 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा के जिला पानीपत, ब्लॉक मतलौड़ा की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौड़ा की टीम ने शानदार प्रस्तुति देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे हरियाणा और पानीपत का नाम रोशन किया।

पानीपत के लिए गर्व का क्षण यह पहली बार हुआ है कि जिला पानीपत की किसी टीम ने ब्लॉक स्तर से जिला स्तर, जिला स्तर से राज्य स्तर और फिर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया हो। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत है।

  जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बधाई देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का संदेश दिया। जिला कोऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि के लिए बीईओ मतलौड़ा अश्वनी विद्यालय प्राचार्य – सुरेश दलाल, मतलौड़ा सरपंच – जसमेर देशवाल,वाइस चेयरमैन मतलौड़ा – नरेश कुमार।
  प्राचार्य सुरेश देशवाल, सुमेर सिंह, सुषमा रावल, महेंद्र दीक्षित विद्यमान रहे। विद्यालय शिक्षिका रश्मि ने इन छात्रों को तैयार करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि सरपंच जसमेर देशवाल द्वारा टीम की हौसला-अफज़़ाई करते हुए प्रत्येक छात्रा को एक-एक ट्रैक सूट और 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे पानीपत और हरियाणा को गौरवान्वित किया है।

Comments