Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित युवा ,विकसित भारत’ की संकल्पना करते साकार: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 15, 2025 Tags: , , , , , ,

-राज्य युवा महोत्सव जैसे मंच युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारने

-राज्य युवा महोत्सव में लोक संगीत वाद्ययंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

-उपायुक्त ने दी विद्यार्थियों को बधाई

BOL PANIPAT , 15 दिसंबर। जिला सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने राज्य युवा महोत्सव-2025 में लोक संगीत वाद्ययंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।

  उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि राज्य युवा महोत्सव जैसे मंच युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं। हमारे युवाओं ने लोक संगीत व कला के क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सिद्ध कर दिया है कि वे किसी भी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं।

उपायुक्त ने कहा कि आज का युवा ही कल का नेतृत्वकर्ता है। ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ की संकल्पना तभी साकार होगी, जब हम अपने युवाओं को रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढऩे के अवसर प्रदान करेंगे। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें सकारात्मक सोच का विकास होता है।

उपायुक्त डॉ दहिया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये होनहार विद्यार्थी आने वाले समय में न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। जिला प्रशासन एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग सदैव युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  इस अवसर पर उपायुक्त डॉ दहिया ने शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे उनके शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं संस्थान प्रमुखों का मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस मौके पर आई आई टी प्राचार्य डॉ कृष्ण, निरीक्षक राजेंद्र, इंस्ट्रक्टर कुलबीर, जीआई रविंदर व प्रोमिला मैडम मौजूद रहे।

Comments