Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा की नई अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 7, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 अगस्त। लघु सचिवालय समालखा के उपमण्डल कार्यालय में सोमवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एम. डी. एम. समालखा अमित कुमार ने की।

एसडीएम समालखा अमित कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को पहले की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समालखा की नई अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया 13 अगस्त को नई अनाज मंडी समालखा में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके विभागों से सम्बन्धित कार्यों हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 12 अगस्त तक उपमण्डल अधिकारी (ना.) समालखा कार्यालय में अपने विभागों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम प्रशस्ति पत्र देने के लिए भेज दें।
इस अवसर पर नीलम कुण्डु बी.ई.ओ. समालखा, कृष्णा खत्री बी.ई.ओ. बापौली, मार्किट कमेटी सचिव सविता जैन, विभाग के एम डी ओ हरमिंदर निहूँ, जनस्वास्थ्य से सहायक अधीक्षक जयभगवान, हैफेड मैनेजर आजाद सिंह, मंडी सुपरवाईजर संदीप सिंह के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments