Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 15, 2025 Tags: , , , , ,

-जिले में सभी विकास परियोजनाओं की कि जा रही नियमित समीक्षा: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

BOL PANIPAT , 15 दिसंबर। हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्य सचिव ने भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) और पर्यावरण स्वीकृति के कारण लंबित पड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की।

  मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सडक़ों के चौड़ीकरण, जलापूर्ति, औद्योगिक व शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की अनावश्यक अड़चन स्वीकार्य नहीं है। मुख्य सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि चौड़ीकरण मौजूदा फॉर्मेशन चौड़ाई के भीतर किया जा रहा है तो किसी भी स्तर पर अनावश्यक आपत्ति न की जाए।

    मुख्य सचिव ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई जमीन तथा 70 प्रतिशत से अधिक भूमि खरीदे जाने वाले प्रोजेक्ट्स में हरियाणा भूमि परियोजना समेकन (विशेष उपबंध) अधिनियम, 2017 के तहत आगे की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

  उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में सभी विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। भूमि अधिग्रहण और सडक़ों के चौड़ीकरण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि किसी भी परियोजना में प्रशासनिक या तकनीकी कारणों से देरी न हो और आम जनता को समय पर सुविधाओं का लाभ मिले। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर विकास कार्यों को गति देगा। इस मौके पर डीएफओ विजय लक्ष्मी , पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments