Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिक सम्मान व जागरूकता समारोह के तहत किया पौधारोपण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 21, 2025 Tags: , , , , ,

-श्रम विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाया गया हरियाली का संदेश

BOL PANIPAT , 21 सितंबर। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, एसएसआईडीसी फरीदपुर रोड पर आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि के तौर पर सोडी मिल एसोसिएशन के चेयरमैन आनंद जैन ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हरित वातावरण प्रदूषण से बचाव का सबसे बड़ा साधन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक अमूल्य धरोहर है।

मुख्य अतिथि ने संस्थान परिसर में पीपल, नीम व अन्य उपयोगी पौधे लगाकर श्रमिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त विशाल काटिया, श्रम निरीक्षक चनी कुमार, ललित कुमार, अनीता देवी, सहायक दीपक मेहता व स्टेनो संजय मौजूद रहे।

Comments