ई रिक्शा चोर गिरफ्तार. चोरी की ई रिक्शा बरामद.
BOL PANIPAT , 15 दिसंबर : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने बतरा कॉलोनी में पूल के नीचे खड़ी ई रिक्शा चोरी करने के आरोपी को रविवार शाम को काबड़ी फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के सिवानका गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि रविवार शाम को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक कच्ची काबड़ी फाटक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राहुल पुत्र सतबीर निवासी सिवानका सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक से गहनता से पूछताछ की तो उसने 10 दिसंबर को बतरा कलोनी में पूल के नीचे खड़ी एक ई रिक्शा चोरी करना स्वीकारा। ई रिक्शा चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गढी सरायनामदार खां गोहाना हाल जाटल निवासी रिंकू पुत्र रामरत्न की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। 10 दिसंबर को वह बतरा कॉलोनी में अपनी बुआ के घर आया था। यहा से वापिस घर के लिए चला तो कॉलोनी में उसे पूल के नीचे एक ई रिक्शा खड़ी दिखाई दी। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वह ई रिक्शा को चोरी कर ले गया और छतैहरा गांव के नजदीक से गुजर रहे रजवाहे की पटड़ी पर सफेदों की आड में छुपाकर खड़ी कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर चोरी की ई रिक्शा बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments