Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 24, 2025 Tags: , , , , ,

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरियाणा सरकार विपुल गोयल सुशासन दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्यातिथि

BOL PANIPAT , 24 दिसंबर। सुशासन दिवस के अवसर पर गुरूवार, 25 दिसंबर को प्रात: 10 बजे जिला सचिवालय के  सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।

डीसी डाक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस कार्यक्रम में जिला में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा।

Comments