Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


सही आचरण और इच्छा शक्ति से किया गया कार्य ही सुशासन का मूल मंत्र: महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 25, 2025 Tags: , , , , , ,

-ईमानदारी और संयम के साथ अंत्योदय की भावना से अधिकारी करें लोगों का भला: प्रमोद विज
-अधिकारी और कर्मचारी सुशासन दिवस पर अच्छा कार्य करने की लें शपथ: वीरेन्द्र कुमार दहिया

BOL PANIPAT , 25 दिसम्बर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने वीरवार को जिला सचिवालय में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से संकल्प लेना चाहिए कि हम लोगों की सेवा के लिए संवेदनशील हों। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता का काम सही आचरण और इच्छा शक्ति से करे यही सुशासन का मूल मंत्र है। अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की सेवा करने का संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए ताकि जनता के समक्ष उनका उदाहरण प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहती है वे योजनाओं का लाभ किसे दे रहे हैं और किसे नही दे रहे हैं, दोनों तरह की जिम्मेदारी उन्हीं की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि आज हम सुशासन दिवस के अवसर पर यहां एकत्रित हैं। ऐसे में हम सभी प्रण लें कि हम लोगों की सेवा करें ताकि पानीपत जिला को सुशासन के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त हो और यह जिला दूसरे जिलों के लिए भी प्रेरणादायी बने। महिपाल ढांडा ने कहा कि कोई भी पीडि़त व्यक्ति जब कार्यालय में आता है तो वह एक आश और विश्वास लेकर आता है कि उसकी बात को सुना जाएगा और उसका कार्य निर्बाद्ध रूप से होगा। इसलिए हमें उस व्यक्ति को सुनकर उसकी पीड़ाओं को दूर करना है और इस व्यवस्था को मजबूती प्रदान करनी है ताकि दूसरे कर्मचारी भी उसी तरह से काम करें।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। वे ऐसे निडर और देशभक्त प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने विश्व की किसी भी शक्ति का दबाव ना मानते हुए पोखरण में परमाणु परिक्षण कर भारत की समप्रभुता और गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने दिखा दिया कि भारत किसी के दबाव में नही रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने ऐसे सवा छं: लाख गांवों को सडक़ों से जोड़ा जो 55 साल से आपस में सडक़ों माध्यम से कटे हुए थे और उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के माध्यम से सडक़े प्रदान की। उन्होंने जिस विकसित भारत की नींव रखने का काम किया उसी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत देश की सत्ता सम्भालते हुए सुशासन के माध्यम से सेवा करने का जो संकल्प लिया और उन्होंने साफ नीति और नियम से स्पष्टï दृष्टिïकोण विश्व के सामने रखा। यह सुशासन का ही एक रूप है। आज भारत का हर जिला किसी ना किसी राष्टï्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है जोकि सरकार की इच्छाशक्ति का ही परिणाम है।

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी लोगों का भला करें, ईमानदारी और संयम से काम करें। सरकार की नीतियों का लोगों तक पंहुचाने और पात्र लोगों को लाभ पंहुचाने का हमारा दायित्व है। इस दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और सेवाभाव से करें। निर्णय न्यायसंगत हो और पारदर्शिता हो। प्रमोद विज ने कहा कि लोगों का कार्य करने के लिए संवेदना होनी बहुत जरूरी है। अगर संवेदना में संयम और पारदर्शिता होगी तो वह अंत्योदय की भावना से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर ईमानदारी से स्वच्छ प्रशासन देना इस सोच को साकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश में समान रूप से विकास करवा रहे हैं। नौकरियों में मेरिट की व्यवस्था को लागू किया गया है। सामुहिक जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश सरकार समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी काम करें।

उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर और बिना किसी लालच के कार्य को करें, तभी सुशासन की कल्पना साकार की जा सकती है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आह्ïवान किया वे सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ लें कि अपने कार्यों को बिना किसी लालच और दबाव के करेंगे। उन्होंने उपस्थित शिक्षा मंत्री और विधायक को आश्वस्त किया जिला प्रशासन सुशासन के मामले में अन्य जिलों से बेहतर कार्य करेगा।  

  इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, एडीसी डॉ. पंकज यादव, एएसपी हर्षित गोयल, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार इत्यादि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मुख्यअतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी और सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में पंचकूला से राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह के सम्बोधन का त्वरित प्रसारण भी किया गया और सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से विकासात्मक फिल्म भी उपस्थित लोगों को दिखाई गई।

Comments