Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर चाक चौबंद प्रबंध किये जायेंगे: सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at October 27, 2022 Tags: , , , , ,

हर पोलिंग स्टेशन की होगी मतदान के निर्धारित घंटों की वीडियोग्राफी

BOL PANIPAT , 26 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि  पंचायती राज संस्थाओं के 30 अक्तूबर को 131 पंचायत समिति और 17 जिला परिषद सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार 121 संवेदनशील व 187 अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर चाक चौबंद प्रबंध किये जायेंगे।
           उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि  संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर मतदान के दिन सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक अंतिम वोट पडऩे तक पोलिंग स्टेशनों की वीडियो ग्राफी की जायेगी। मतदान के दिन डयूटी मैजिस्टेट, सुपर वाईजरों की संख्या में बढ़ोतरी की जायेगी।
            उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि   मतदान के दिन संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर अन्य पोलिंग स्टेशनों की तुलना में 4 गुणा पुलिस कर्मियों की तैनाती की जायेगी। पोलिंग स्टेशनों की थोड़ी दूरी पर अतिरिक्त बैरिकेट लगाये जायेंगे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।  

Comments