Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार ने चार लेबर कोड लाकर श्रम कानून को और भी कमजोर कर दिया है : कामरेड राजवीर सिंह

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 31, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : समालखा: क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी के समालखा के साथियों की एक मीटिंग यूनियन ऑफिस में संपन्न हुई इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड राजवीर सिंह ने की मीटिंग का संचालन करते हुए एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने संबोधित करते हुए कहा की सरकार ने चार लेबर कोड लाकर श्रम कानून को और भी कमजोर कर दिया है इसके विरोध में 9 जनवरी को दिल्ली में कन्वेंशन होगा 15 जनवरी को जींद में बिजली कर्मचारीयों, किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन के संयुक्त रूप से एक विशाल सम्मेलन होगा केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर कर्मचारी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को पूरे भारत में हड़ताल की जाएगी मजदूर संगठनों की तरफ से बार-बार प्रदर्शन आंदोलन करने के बाद भी सरकार एक के बाद एक हमले करते जा रही है एनपीएस की जगह यूपीएस लाकर कर्मचारियों के साथ एक बड़ा धोखा किया है स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों को लूटने का नया इंजाम किया जा रहा है और फिर इसी को प्रीपेड मीटर में तब्दील करने की योजना बनाई गई है आम जनता के खून पसीने से बनाए गए सरकारी उद्योगों को कौड़ियों के भाव देसी और विदेशी पूंजी पतियों को बेचा जा रहा है।
आगमी 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर समालखा के गोल्डन पार्क में सभा की जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मजदूर किसानों आम लोगों के लिए लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान कर गए थे वह जिस तरह की आजादी चाहते थे वह आजादी नहीं मिली सरकार दिन रात कह रही है कि हम घर बैठे पेंशन बना रहे हैं लेकिन असलियत तो यही है कि वहां जाने पर भी भ्रष्टाचार के चलते पेंशन नहीं बन रही है मुख्यमंत्री स्वयं घोषणा कर रहे हैं कि हमने 1 नवंबर से वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन ₹3200 कर दी है लेकिन वास्तव में अभी 3000 ही मिल रहे हैं ऊपर से यह जो श्रम कल्याण मंत्रालय ने खुद स्वीकार किया है की फर्जी सलिप लगाकर खजाने को लूट गया है और वास्तविक मजदूरों को उससे वंचित किया गया है एआईयूटीयूसी बहुत पहले भ्रष्टाचार की आवाज उठाती रही है
आज की मीटिंग में एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव का कामरेड हरि प्रकाश, शेर सिंह, रामहेर,सुरेश, हवा सिंह, संजीव, बलबीर सिंह ने संगठन को मजबूत करने और 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को बढ़-चढ़कर के मानने पर अपने विचार रखें।

Comments