मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा
जिला में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेजी जाने वाली शिकायतों का प्रथमिकता के साथ हल करें डीसी: मुख्यमंत्री
शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीसी
समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा आयोजित, डीसी ने दिए निर्देश
शिकायतों का त्वरित समाधान और एटीआर रिपोर्ट समय पर भेजने के निर्देश
BOL PANIPAT , 2 जनवरी। उपायुक्त डॉक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। वे शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीसी के माध्यम शिकायतों की समीक्षा की। प्रदेश के सभी उपायुक्त को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जो भी शिकायत आती है उनका मौके पर समाधान करे तथा जो शिकायतें जनता द्वारा मुख्यमंत्री को दी जाती है उन शिकायतों के समाधान के लिए जिले में भेजा जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों के समाधान की भी हर सप्ताह समीक्षा कि जाए। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद डीसी ने बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागों के अनुसार समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान उपरांत एटीआर शीघ्र भेजी जाए। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निवारण करना है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए हर समस्या का समाधान जिम्मेदारी से करें। इस मौके पर एडीसी डॉ पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, सीईओ जिला परिषद डॉ किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार इत्यादि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments