समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के निस्तारण में पुलिस अधिकारी लाए तेजी पुलिस अधीक्षक: भूपेंद्र सिंह
-शिविर में अधिकारियों को ओर गंभीरता से कार्य करनें की जरूरत: नगराधीश टीनू पोसवाल।
-कम से कम समय में करें नागरिकों की समस्याओं का समाधान: निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी
-समाधान शिविर में पहुंची 78 समस्याएं, अधिकारियों को करना होगा समाधान: सीईओ डॉक्टर किरण
BOL PANIPAT , 3 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने गुरूवार को जिला सचिवालय के सभागार में जरूरतमंद लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित जो भी समस्या जनता समाधान शिविर में दर्ज होती है निश्चित रूप से उन पर संज्ञान लिया जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने आम जन से भी अनुरोध किया की वे अपने आस-पास सफाई रखें व गर्मियों में फैलने वाली बीमारियों के बचाव को लेकर सावधानियां बरते।
निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि समाधान शिविर में अधिकारी समय की कीमत को पहचाने व लोगों की समस्याओं के प्रति और गम्भीरता दिखाएं। हर व्यक्ति इस उम्मीद के साथ समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचता है कि उसका समाधान जरूर होगा। इस उम्मीद को बरकरार रखना है।
सीईओ ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं पर अधिकारियों को ना केवल ध्यान देना है बल्कि उन पर मेहनत करके निश्चित समय अवधि में उनका समाधान भी करना है।
नगराधीश टीनू पोसवाल समाधान शिविर में ने कहा कि समाधान शिविर इस विश्वास के साथ संचालित किया जा रहा है कि लोगों की समस्याओं का कम से कम समय में समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविर में समय पर पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान करें।
समाधान शिविर में गुरूवार को फैमिली आईडी, क्रीड़ विभाग और पुलिस से सम्बंधित 78 पहुंची । कुछ समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी भी शिविर में पहुंची। प्रार्थी संदीप, विनोद, निशांत, और पंकज वासी पल्हेड़ी ने गांव के खेल स्टेडियम को साफ सुथरा करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रार्थी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने हुडा ग्रीन बेल्ट पर से अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।
प्रार्थी धर्मपाल वासी शास्त्री नगर, समालखा ने गली का निर्माण करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एक अन्य शिकायतकर्ता राजेंद्र वास शाहपुर ने खेत के ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिएप्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी कमलेश वासी कोहली बस्ती ने प्रशासन से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने डीएफएससी को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी सरोज बाला वासी वार्ड नंबर 5 ने बेटी की कन्यादान राशि दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग को जांच के आदेश दिए। इस मौक पर डीएसपी सतीश वत्स, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीएम सूबे सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुंडू, कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन आदि मौजूद रहे।

Comments