Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन के दृष्टिगत अधिकारियों की बैठक आयोजित की.आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 5, 2026 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 5 जनवरी। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने एवं इसके भव्य आयोजन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये ताकि इस पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

       उन्होंने कहा कि शिवाजी स्टेडियम में 22 व 23 जनवरी को रिहर्सल आयोजित की जाएगी। 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाईनल रिहर्सल होगी। उन्होंने मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी संबंधित अधिकारियों की विशेष तौर पर कमेटियां बनाकर उनको पूर्व से ही इस दिशा में तैयारियां करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित किए जाने हैं संबंधित विभाग अध्यक्ष उनके नाम 10 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय में उनकी उपलब्धियां सहित भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ साथ साफ सफाई, पुरुषों एवं महिलाओं के लिये अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, जलपान, साज सजा, वाहन पार्किंग व अन्य गतिविधियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

         उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को, जो उन्हें सौंपे गये है, निष्ठा, लग्न व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े विभिन्न महत्वर्पूण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झाकियों के बारे में भी विभिन्न अधिकारियों से बातचीत कर अपने-अपने विभाग से संबंधित झांकी निकालने के लिये विशेष तौर पर कहा झांकियों में प्रदेश सरकार की विकास की झलक दिखाई देनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पुलिस की टुकडिय़ां मार्च पास्ट में भाग लेंगी और पीटी शो भी होंगे।  इस अवसर पर बैठक में जिला परिषद सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार,निगम के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार, डीआरओ कण्व लाकड़ा, एसडीएम समालखा अमित कुमार , डीएसपी सतीश वत्स,डीएसपी सुरेश सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments