महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण के बारे विस्तार से जानकारी दी.
BOL PANIPAT : समालखा 2 अक्टूबर–सोमवार को गाँव पटीकल्याणा में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन पानीपत , द्वारा महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण के बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यकर्म के मुख्य अतिथि आरटीओ पानीपत नीरज जिंदल, मुख्य वक्ता सूर्याकान्त शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मुन्तजिर आलम डीपीएम एचएसआरएलएम पानीपत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
डीटीओ नीरज जिंदल ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के विचारों को विस्तार से बताया ओर कहा कि आज के समय मे महिलाएँ दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है। घर संभालने के साथ रोज़गार भी करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी सभी के लिए लाभदायक है। आजीविका मिशन विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्त बनाने का काम करता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार, एसोसिएशन ऑफ़ म्यूअल फंड आफ इण्डिया ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे अटल पेन्शन योजना, सुकन्या योजना एवं जन धन योजना के बारे में जानकारी दी और समझाया की कैसे इन योजनाओं के माध्यम से वे लाभ उठा सकती हैं । उन्होंने कहा कि आज के समय में ये योजनाएँ और भी लाभकारी सिद्ध हो रही है। सबको अपनी वित्तीय स्थिति एवं लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए| उन्होनें विभिन्न उदाहरणों के द्वारा महिलाओ को बचत और निवेश के बारे में समझाया और दोनों के बीच का अन्तर भी बताया। उन्होंने मयुच्वल फण्ड के बारे विस्तार से बताया ओर बताया कैसे सामान्य व्यक्ति इसके माध्यम से अपने आप को आर्थिक रूप से लाभांवित हो सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुन्तजिर आलम ने अपने उदबोधन में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण , स्वरोजगार ,परिवार एवं समाज को आत्मनिर्भर बनाने में महात्मा गांधी के एवं सहकारिता की उपयोगिता बारे विस्तार से बताया।
डा॰ जयपाल जिन्दल ने महिलाओं को वर्तमान समय में हो रहें वित्तीय छल- कपट से सावधान रहने की अपील की और विभिन्न प्रकार की पौन्जी एवं फ्राड स्कीमों के बारे में समझाया की कैसे इन स्कीमों में निवेश करने से हमारी मेहनत की कमाई लुट जाती है। उन्होंने इनसे बचने के लिए जरूरी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम मे मौजूद डा० बी आर अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय हरियाणा की छात्रा संचिता जिंदल ने गान्धी जी एवं शास्त्री जी के कई प्रसग महत्वपूर्ण जानकारियां महिलाओं से साझा की और बचत और सही जगह निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समालखा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू जी ने महिलाओं को हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। उन्होने कहा कि साझा की गई जानकारी सब के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Comments