Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मिलेगी 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 6, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 जनवरी। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार लाभार्थियों को कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से बिजली बिल में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा विभाग द्वारा मार्च 2027 तक प्रदेश में 2 लाख 20 हजार रूफ टॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले के पात्र उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित बिजली कार्यालय या अधिकृत पोर्टल से संपर्क करें।

Comments