योगाभ्यास में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन ने 32 योगा क्रियाओं का कराया अभ्यास
योग के जरिए हम अपनी प्राचीन विरासत को बचा सकते हैं: उपायुक्त
योगाभ्यास में उठला की 13 बेटियों ने योगाभ्यास कर योगा से जुड़ी क्रियाओं को साधकों के सामने किया प्रदर्शित
योगा दिवस पर स्टेडियम में 5 बजकर 20 मिनट के बाद किसी की भी इंट्री नहीं
BOL PANIPAT , 20 जून। मॉडल टाऊन स्थित शिवाजी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय योगा समारोह को भव्य बनाने को लेकर मंगलवार को भी योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा, विभिन्न संस्थाओं के लोगों को हरियाणा योगा आयोग के चेयरमैन डॉ.जयदीप आर्य ने योग दिवस पर किया जाने वाले प्रोटोकोल का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए योग जरूरी है। योग साधकों को रोजाना खुले में योग करना चाहिये। मन की शांति ,अपने स्वास्थ्य और राष्ट्र की प्रगति के लिए योग जरूरी है।
उन्होंने योगाभ्यास के दौरान योगाभ्यास की समीक्षा भी की। योगाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने 21 जून को होने वाले कार्यक्रम की ड्रिल करते हुए कार्यक्रम की दीपप्रज्जवलीत कर शुरूआत की। योगाभ्यास में उठला गांव की 13 बेटियों ने योगाभ्यास कर योगा से जुड़ी क्रियाओं को उपस्थित साधकों के सामने प्रदर्शित किया।

उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि योग के जरिए हम अपनी प्राचीन विरासत को बचा सकते हैं व स्वस्थ रहकर स्वास्थ्य का पाठ जन जन तक पहुंचा सकते हैं। उपायुक्त ने प्रदेश में सरकार द्वारा योगा को लेकर प्रारंभ की गई योगाशालाओं और अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
उपायुक्त ने कहा कि अनेक ऐसी बीमारियां है जिन पर योग का नियमित अभ्यास करने से काबू पाया जा सकता है। योग के जरीये हम जीवन शैली में सुधार कर जीवन को बेहतर कर सकते हैं। योग के साथ जुड़े रहने से विचार ठीक रहते हैं व हम एक दूसरे से बेहतर संवाद कर सकते हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि योगा दिवस पर स्टेडियम में 5 बजकर 20 मिनट के बाद किसी की भी इंट्री नहीं होगी। सभी को इसका पालन करने की उन्होंने अपील की व समय पर स्टेडियम पर पहुंच कर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचने की बात कही। जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने योगाभ्यास की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र ढुल सीएमओ जयंत चौधरी, सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल अजय चोपड़ा, डीआरओ, राजकुमार भोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी के अलावा विभिन्न संस्थाओं के साधकों ने योगाभ्यास में भाग लेकर योग किया।

Comments