Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


नशे की समस्या को रोकने में परिवार और दोस्तों का साथ हो सकता है मददगार – पूनम पांचाल

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 10, 2026 Tags: , , , , , ,

-आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जी टी रोड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में आयोजित एनएसएस कैंप नशा मुक्ति और बाल विवाह जागरूकता अभियान

BOL PANIPAT : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जी टी रोड़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में आयोजित एनएसएस कैंप में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत सचिव वर्षा शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एमडीडी ऑफ इंडिया जिला समन्वयक संजय कुमार, पैनल एडवोकेट पूनम पांचाल, एडवोकेट पूनम दूहन, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, एनएसएस इंचार्ज प्रवीण वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ संबोधित किया गया।
पैनल एडवोकेट पूनम पांचाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा विनाश का कारण है और यह देश और समाज को कमजोर करता है। नशे के कारण आज हजारों परिवार बर्बाद हो रहे हैं और नशे के चलते युवा अपराध की गर्त में जा रहे हैं। नशे के चलते युवा पहले अपने घर का सामान बेचते हैं और फिर चोरी और लूट जैसे अपराध करते हैं। इसलिए नशा करने वालों और बेचने वालों पर विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
पैनल एडवोकेट राजेश जांगड़ा ने कहा कि बच्चे छोटी उम्र में ही दोस्तों या बड़ों से नशे की आदत सीखते हैं। अगर हम चाहे तो अपने दोस्तों को नशे की लत लगने से पहले ही उन्हें सुधार सकते हैं।
एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक संजय कुमार ने छात्र छात्राओं को बाल विवाह के बारे में जागरूक करते हुए 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बाल विवाह निरोधक अधिनियम की जानकारी दी। संजय कुमार ने बताया कि इस कानून के अनुसार बाल विवाह करवाने वालों को 2 साल तक की सजा और 1 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है। बाल विवाह के खिलाफ छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएसएस इंचार्ज प्रवीण वर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर नशे को हराना है। तभी हम एक स्वस्थ और विकसित भविष्य का निर्माण कर पाएंगे। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जी टी रोड़ पानीपत से प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना है ताकि एक सशक्त समाज बना सकें।

Comments