Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


क्लेरिकल  एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 17, 2023 Tags: , , ,

क्लेरिकल  एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में तेहरवें दिन सभी विभागों के लगभग 500 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे की समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है.

इस  मौके  पर CAWS के जिला प्रधान  सतबीर शर्मा  ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग( लिपिक का  वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया  कि सरकार की गलत नीति के कारण हम लोग हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हुए हैं। यदि हरियाणा सरकार आज हमारी मांग मान लेती है तो हम अपनी हड़ताल आज ही समाप्त कर देंगे।आज एडिड स्कूल के रिटायर टीचरों ने सी ए डब्ल्यू एस को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर जिला  महासचिव  अरविंद शर्मा  सुनीलदत्त  ,  रवि  कौशिक  ,  दीपक,  रोमित,  मनोज  प्रवीण राहुल  कृष्ण   भरत  नांदल आदि मौजूद रहे।

Comments