किसानों को योजनाओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ देना सरकार का प्रमुख उद्देश्य : उपायुक्त
-सरकार की योजनाएं ज़मीन पर उतरीं, किसानों को मिली मदद।
-जिले में योजनाओं का असर, पराली प्रबंधन से लेकर डी एस आर तक, किसानों को मिला सीधा लाभ
BOL PANIPAT , 18 जनवरी : हरियाणा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को ज़मीन पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए उपायुक्त पानीपत डॉ. विरेंदर कुमार दहिया निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और फोकस के चलते जिले के किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि पराली प्रबंधन योजना के अंतर्गत किसानों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया है।
उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों को योजनाओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ देना है। कृषि यंत्रों पर अनुदान, धान की सीधी बिजाई , भावांतर भरपाई और मेरा पानी मेरी विरासत जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने स्पष्ट किया कि जिले में किसान कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है ताकि हर पात्र किसान तक लाभ पहुंचे और पानीपत का अन्नदाता और अधिक सशक्त व खुशहाल बन सके।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ आत्मा राम गोदारा ने बताया कि
इस योजना के तहत जिले में 298 कृषि यंत्रों पर कुल 2 करोड़ 58 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है, जिससे किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में आधुनिक तकनीक अपनाने में मदद मिली है।
इसके अतिरिक्त एसबीआई (SB-82) इंसेंटिव योजना के तहत लगभग 8000 किसानों के बैंक खातों में 9 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि पराली जलाने की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है।

Comments