देश के लिए समर्पित होकर एक दिन करें अपने कार्यालयों व घरों की साफ -सफाई : उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-शिविर में गैर हाजिर होने से समाधान शिविर की कार्यप्रणाली होती प्रभावित, अधिकारी ले संज्ञान
-कम से कम समय में करें नागरिकों की समस्याओं का समाधान: एसपी लोकेंद्र
-समाधान शिविर में पहुंची पुलिय ,क्रीड व पेंशन से जुड़ी कई समस्याएं
BOL PANIPAT, 28 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की दूरगामी को के तहत जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर का फायदा आम नागरिकों को प्रचूर मात्रा में मिल रहा है। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्ग दर्शन में अधिकारी आम जन की समस्याओं का समाधान अपनी बुद्धि के कौशल से कर रहे हैं। उपायुक्त की समझ का अधिकारियों व आम जन को यहां लाभ मिल रहा है।
उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने मंगलवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें कम से कम एक दिन देश के लिए समर्पित होकर अपने कार्यालयों व घरों की साफ -सफाई का कार्य करना चाहिये। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारे द्वारा बढ़ाया गया एक कदम लोगों को एक नई सोच दे सकता है। हमारे द्वारा की गई पहल एक अभियान का रूप धारण कर सकती है। इसे हम सबका ही लाभ होगी हमें इसको गंभीरता से लेना चाहिये।
उपायुक्त ने जन समस्याओं की सुनावाई करते हुए कई अधिकारियों से समस्याओ के समाधान में हो रही देरी को लेकर जवाब भी मांगा। जो अधिकारी समाधान शिविर में देरी से पहुंचते हैं उनके खिलाफ उंच अधिकारियों को लिखने के निर्देश भी शिविर में दिये। उपायुक्त ने कहा कि जब तक समस्याओं के समाधान करने का ध्यये नहीं होगा अन्य प्रयास सार्थक नहीं होंगे।
पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र ने पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं की सुनवाई करते हुए विभाग के अधिकारियों को और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान देरी से हो रहा है तो उसे समाधान नहीें कह सकते।
उन्होंने कहा कि जनता हमारे पर तब तक विश्वास करती है जब तक हम उनको न्याय देते हैं हमारे द्वारा देरी होने से शासन व प्रशासन की छवि प्रभावित होती है। हमे इसका ध्यान रखना चाहिये। मंगलवार को समाधान शिविर मेें अपनी शिकायत लेकर पहुंची जसवीर कौर ने उपायुक्त से शिकायत की कि उनपर निगम द्वारा जो डवपलमेंट चार्ज लगाया गया है वो गलत है। उनकी यह रिहायशी जायदाद है जिसमें कोई व्यवसायिक कार्य नहीं होता। प्रार्थी ने कहा कि कई बार कार्य को लेकर निगम के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उपायुक्त ने इस संदर्भ में निगम को जांच के आदेश दिये।
शिकायत कर्ता दीपक वासी राम नगर ने प्रशासन से शिकायत की कि विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ मिली भगत करके बउ़ी राशि हड़पी है पैसा मागने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए विभाग के अधिकारियों को कहा।
शिकायत कर्ता प्रेमो ने उपायुक्त से शिकायत की कि वो नांगल खेड़ी की निवासी है। गंाव के उनका मकान गिरवा दिया गया है व उनके गिराये मकान का मेट्रियल भी नहीं उठाने दिया जा रहा है गांव के लोगों पर कार्यवाही करने की उन्होंने प्रशासन से प्रार्थना की। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच करने के निर्देश दिये। शिविर में 78 समस्याएं विभिन्न लोगों द्वारा समाधान शिविर में लाई गई इनमें ज्यादतर फैमली आई डी में इनकम कम करने से संबंधित रही। बिजली व निगम से जुड़ी भी कई समस्याएं आई जिनका समाधान करने के उपायुक्त ने निर्देश दिये।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्मï प्रकाश ,सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज,सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया,डीएफएससी कुमारी नीतू, डीटीओ हजारा सिंह, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, पशु पालन विभाग के एसडीओ श्री भगवान, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश बूरा, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments