जिला की विभिन्न मंंडियों में 27 अक्टूबर तक कुल 184633 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 28 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 27 अक्टूबर तक कुल 184633 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 18970.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 152074.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 10787 मीट्रिक टन व मुच्छल 2782.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11181 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4072 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 44 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7065 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 7125.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1305 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1163 मीट्रिक टन, मुच्छल 79.5 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4578 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 13952 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3376 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1024 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9552 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 20534 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 6716 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1838 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11027 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 953 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 31316.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2582 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1303 मीट्रिक टन, मुच्छल 653 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26759 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 100524 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 919 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 5415 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 93093 मीट्रिक टन, मुच्छल 1097 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 178756.2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 164401 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4557.9 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 9797.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9402.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7109 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2293.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 6928.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5754.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 13096 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10560 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2536 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 18610 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 13220 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5390 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 30669.3 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 28555.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2113.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 100050 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 99202 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 848 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments