Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है और हर नागरिक का एक-एक वोट देश की दिशा तय करता है : अमित पंडित

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर पानीपत जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित पंडित ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें नए युवा वोटरों को मतदान की शक्ति, उसकी लोकतांत्रिक अहमियत तथा वोट के सदुपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है और हर नागरिक का एक-एक वोट देश की दिशा तय करता है। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं से अपील की गई कि वे बिना किसी दबाव, लालच या भ्रम के सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस अवसर पर युवाओं को यह भी समझाया गया कि जागरूक मतदाता ही मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार का निर्माण करता है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए नियमित और जिम्मेदार मतदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग बनाना रहा।

Comments