जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने किया ओला वृष्टि से प्रभावित वाली फसलों के खेत का दौरा।
BOL PANIPAT : 21 मार्च ,बारिश व ओला वृष्टि से खराब फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी। प्रकृति की मार से खराब हुई फसल का अति शीघ्र गिरदावरी करवा कर किसान को समुचित मुआवजा दिया जाएगा । ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने मतलोडा खंड के गांव शेरा का दौरा कर खेतों में जाकर खराब फसल का जायजा लेने के बाद किसानों को संबोधित करते हुए कही।
डा अर्चना ने किसान भाइयों से अपील की है कि जिस भी किसान भाई की फसल प्रकृति की इस मार से खराब हुई है वो क्षति पूर्ति पोर्टल में खराब फसल का ब्योरा अपलोड करे।इसके लिए उन्होंने एक नंबर भी किसान भाइयों को बताया जो 18001802117 है।इसी नंबर पर सूचना दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग व फसल बीमा के अधिकारी कर्मचारी शीघ्र अति शीघ्र सर्व करेंगे।
डा अर्चना ने कहा कि सरकार अन्नदाता के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उसकी हर सम्भव मदद को तत्पर है।
डा अर्चना ने कहा कि जो ये ओले पड़े है ये किसान की फसल पर नही बल्कि सरकार व बीमा कंपनी के खजाने पर पड़े है । किसान को हर संभव मदद की जाएगी।
डा अर्चना ने कहा कि मनोहर लाल सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। उन्होंने याद दिलाया कि जब पहली बार भाजपा सरकार प्रदेश में बनी थी तब भी ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई तब भी 1600 करोड़ से अधिक की राशि मुआवजा के तौर पर दी गई थी । जो तब तक की सबसे अधिक राशि थी। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार सदैव किसान भाई के साथ है।चाहे भावांतर योजना हो,सबसे अधिक फसल समर्थन मूल्य पर खरीदना हो , बागवानी ,दलहन, तिलहन की फसलों के उत्पादन पर आर्थिक मदद हो या आखिरी टेल तक पानी पहुंचाना हो सरकार किसान के साथ खड़ी है।
उन्होंने ने आश्वस्त किया कि इस परेशानी की घड़ी में भी सरकार अन्नदाता के साथ खड़ी है। डा अर्चना ने कहा कि किसान को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। डा अर्चना ने कानूनगो जगपाल एवम पटवारी कृष्ण को त्वरित व उचित कार्यवाही को कहा।
इस अवसर उनके साथ महावीर सिंह दहिया, बलविंद्र आर्य, योगेश भाषण, सुरेन्द्र नोहरा,सेठपाल ,नोहरा, दारा सिंह शेरा, बलवान शेरा, रंजीत शेरा,राजबीर खैंची,रणधीर शेरा,रामकरण शेरा, रणधीर शेरा,मनोज, रमेश, सुभाष, हवा सिंह तथा यशपाल मौजूद रहे।

Comments