31 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान :धर्मपाल गुप्ता
BOL PANIPAT : कांग्रेस नेता व सदस्यता अभियान रोहतक लोकसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मपाल गुप्ता ने जारी एक ब्यान में कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है जिस के तहत 31 मार्च तक सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। गुप्ता ने कहा कि जनमानस में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने करने के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान को ओर गति देने के लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा दौरे कर कार्यकर्ताओ के साथ मिटिंग कर रही है इसी कड़ी में 8 मार्च सोमवार को सैक्टर-25 स्थित सोहम गार्डन, पानीपत में 4 जिलो जिसमें पानीपत, करनाल,सोनीपत व रोहतक जिला के लोकसभा व विधान सभा प्रभारी व इन जिला के तहत मंडलो के मुख्य इनरोललर व इनरोललर भाग लेगे तथा प्रोग्राम में प्रदेश के ऐपीआरओ श्री विपिन नेगी व श्री मोहन डिल्लो जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा माननीय प्रदेशाध्यक्षा बहन कुमारी शैलजा जी मुख्य रूप से कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगी।

Comments