भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने हवन यज्ञ करके मनाया मुख्यमंत्री नायक सैनी का जन्मदिन
-प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने यज्ञ कर की मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना
-नायब सैनी की नेतृत्व में हरियाणा पारदर्शिता के साथ चंहुमुखी की विकास कर रहा है -डा अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : 25 जनवरी: आज प्रदेश भर में मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग लोग अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने सेक्टर 24 स्तिथ एक निजी संस्थान (एम जे आर )मे हवन यज्ञ करके उनका जन्मदिन मनाया।
डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने अपने पति डॉ अनिल गुप्ता के साथ पूरी श्रद्धा के साथ यज्ञ में आहुतियां दी।
उन्होंने आहुतियां के माध्यम से यशस्वी मुख्यमंत्री नायक सैनी के दीर्घायु होने की कामना की।
डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की प्रदेश मुख्यमंत्री नायक सैनिक के नेतृत्व में चंहू मुखी विकास कर रहा है। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदेश विकास के मामले में नए-नए आयाम रहा है।
डॉक्टर अर्चना नें कहाकि मुख्यमंत्री नारायण सिंह सैनी सभी वर्गों का ध्यान रखते हैं महिला उत्थान को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मी लाडो योजना पूरी तन्मयता से लागू की ताकि ताकि बहनों का सम्मान बढ़े।
कोई भी योग्य एवं पात्र युवा सरकारी सेवा से वंचित न रहे इसलिए मुख्यमंत्री ने बड़ा एलिजिबिलिटी टेस्ट में 3 वर्ष की छूट प्रदान की है।
डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी अपनी कही बात के धनी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किए गए वादों को मुख्यमंत्री पत्र से पूरा कर रहे हैं संकल्प पत्र में किए गए वादों में लगभग 50 वादे मुख्यमंत्री पूरा कर चुके हैं।
डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने कहा की के मुख्यमंत्री नायब सैनी पारदर्शिता का पूरा ध्यान रख रहे हैं भ्रष्टाचार पर उनकी जीरो टॉलरेंस है।
प्रदेश में 550 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा की संपत्ति का पंजीकरण ऑनलाइन करके मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है।
उन्होंने कहा प्रदेश के लिए गौरव की बात है की मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्य शैली की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार तारीफ कर चुके हैं। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार नें की
यह सबसे मुख्य रूप से ईश कुमार राणा,डा राजबीर आर्य, पार्षद नवल जिंदल, कंवर रविंद्र सैनी,सुनीता गोयल,रविंद्र तुषामड, वेद पाराशर,निरंजन पराशर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Comments