असला सप्लायर को यूपी के कैराना से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस.
BOL PANIPAT , 01 फरवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत सीआईए टू पुलिस की टीम असला सप्लायर को शनिवार को यूपी के कैराना से गिरफ्तार कर लेकर आई। आरोपी की पहचान कैराना के बीसतीया मोहल्ला निवासी कलीम अहमद के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सारोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कलीम अहमद ने कैराना यूपी हाल किरायेदार भारत नगर निवासी मुनसाद को अवैध एक देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में बेचना स्वीकार। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने अवैध देसी पिस्तौल बेचकर हासिल की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी कलीम अहमद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम ने 7 दिसंबर 2025 को तामशाबाद बंधा के पास कैराना निवासी आरोपी मुनसाद को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी मुनसाद ने पुलिस को बताया था उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त अवैध देशी पिस्तौल कैराना निवासी कलीम अहमद पुत्र अनवर अहमद से 5 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस ने थाना सनौली में आरोपी मुनसाद अहमद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद असला सप्लायर आरोपी कलीम अहमद की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments