Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ. मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 अगस्त 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने घर से मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर जहाँ से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहतास ने बताया कि थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जुलाई की रात वह घर पर मोबाइल रखकर सो गई थी। सुबह उठकर देखा उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। रात को अज्ञात चोर घर में घूसकर मोबइल फोन चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग में युवती की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहतास ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 24 में निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार व अन्य सामान चोरी मामले में बीती 3 जुलाई को विद्यानंद कॉलोनी निवासी दो आरोपियों साइम व दानिश को गिरफ्तार किया था। आरोपी साइम से पूछताछ में मोबाइल चोरी की उक्त वारदात का भी खुलासा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी के मामले में वीरवार को आरोपी साईम को जेल से प्रोडक्शन वारंट लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी साइम के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया।

Comments