Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 दिसम्बर 2022, थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव उटला में जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी अजीत उर्फ बीजा व उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार साय सीआईए टू पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान वजीर उर्फ काला व अमन निवासी गांव उटला के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की टीम ने मंगलवार साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर दोनों आरोपियों को गांव उटला से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने गांव निवासी साथी आरोपी कुलदीप उर्फ गांधी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साथी आरोपी कुलदीप उर्फ गांधी का चाचा अजीत उर्फ बीजा के साथ काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। चाचा को सबक सिखाने के लिए साथी आरोपी कुलदीप उर्फ गांधी ने उन दोनों से साथ मिलकर योजना बनाई और 29 नवम्बर को तीनों ने मिलकर गांव के अड्डे पर कुलदीप के चाचा व चाची के उपर देसी पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने व फरार आरोपी कुलदीप उर्फ गांधी के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी वजीर उर्फ काला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया व आरोपी अमन को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी वजीर उर्फ काला का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट के 5 मुकदमें दर्ज है।

थाना मतलौडा में गांव उटला निवासी अजीत पुत्र बीजा ने शिकायत देकर बताया था कि 29 नवम्बर को वह पत्नी के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाइक से मतलौडा मंडी गए थे। सामान खरीदकर दोपहर करीब 2 बजे गांव में अडडे पर पहुंचे तो उनको मोड़ पर कुलदीप उर्फ गांधी पुत्र धर्म सिंह व वजीर पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव उटला एक बाइक पर बैठे मिले। दोनों आरोपियों ने बाइक से पीछा किया। आरोपी कुलदीप उर्फ गांधी जेब से देसी कट्टा निकालकर कहने लगा की आज तुम्हे सारी जमीन देता हुं। इतना कहकर आरोपी ने दोनों की तरफ देसी कट्टे से फायर कर दिए। जिससे वह दोनों बाल बाल बचे। उसने बाइक को स्पीड से गांव की तरफ भगाया। आरोपियों ने अपनी बाइक उनकी बाइक के आगे अड़ा दी, वह और उसकी पत्नी जमीन पर गिर गए। तभी दोनों आरोपियों ने देसी कट्टे से उनके उपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिनमें पत्नी को पैर में व उसको जांघ में गोली लगी। आरोपियों ने पत्नी को सिर में भी चोट मारी। आरोपियों का एक साथी और वहा पर आ गया जिसने लात घूस्सो से मारपीट की। गांव की भीड़ को इक्कठा होते देख तीनों आरोपी परिवार को जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए उनको सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अजीत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित आम्र्स एक्ट के तहत थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments