गुरु रविदास जी का संदेश हर प्राणी के प्रति दया भाव ही सच्चा धर्म है :- नवीन भाटिया
BOL PANIPAT: 1 फरवरी, विश्व मानवता के महान विद्वान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती सनौली रोड वार्ड 10 रविदास धर्मशाला में पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ओम प्रकाश ने की। इससे पूर्व सनौली रोड पर एक प्रभात फेरी निकाली गई जो रामायणी चौक से होते हुए वापिस रविदास धर्मशाला में आकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और मानवता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी के बताए गए ‘समानता’ और ‘भाईचारे’ के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी एक ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने उस समय समाज को राह दिखाई जब देश में छुआछूत, ऊंच-नीच और पाखंड का अंधकार फैला हुआ था। उन्होंने किसी शास्त्र या किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि अपने सरल आचरण और कर्म से दुनिया को भक्ति का सही मार्ग दिखाया। गुरु रविदास समाज सेवी ट्रस्ट प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि आज समाज जिस असंतुलन तनाव और मूल्यहीनता के दौर से गुजर रहा है और मानवता की रक्षा करने वाले नए मनुष्य की खोज कर रहा है ऐसे समय में गुरु रविदास के विचारों की प्रासंगिता ओर भी बढ़ गई है कि रविदास जी ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जिसे उन्होंने “बेगमपुरा” कहा था। एक ऐसा शहर, एक ऐसा समाज जहाँ न कोई दुख हो, न कोई छोटा-बड़ा हो और न ही कोई भेदभाव हो। आज प्रधानमंत्री जी और हमारी भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प में कहीं न कहीं संत रविदास जी के उसी ‘बेगमपुरा’ की झलक दिखाई देती है।
“मन चंगा तो कठौती में गंगा”
अर्थात, यदि हमारा मन पवित्र है, हमारे इरादे नेक हैं, तो साक्षात ईश्वर हमारे भीतर ही निवास करते हैं। हमें बाहर तीर्थों में भटकने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए हमें उनके द्वारा बनाए गए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहतास देशवाल, संदीप मलिक,हिमांशु वीरमणि,संदीप मेहरा, सुधीर, राममेहर, रविंद्र पाल, विक्की, विनोद, आशु , देवांशू वर्मा, प्रवीण बरवाल, जसबीर गोगा, रोहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments