आर्य कॉलेज ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल.
–राहुल,मनीष,हर्ष व विशाल ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीते रजत पदक
BOL PANIPAT – सोमवार 2 जनवरी 2026 पानीपत के इसराना स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं कुरुक्षेत्र के बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया। आज कॉलेज प्रांगण में कॉलेज की प्रबंधक समिति के उपप्रधान विरेंद्र शिंगला, प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता व कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया व खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज की प्रबंधक समिति के उप प्रधान विरेंद्र शिंगला ने अपने संबोधन में कहा की विद्यार्थियों को अपनी पढाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में भी अपनी रुचि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमारे तन तो को स्वस्थ रखते ही हैं साथ ही मन को भी स्वस्थ रखने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा खेलों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा कर अपना भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के खिलाडी दिन प्रतिदिन किसी न किसी खेल में मेडल जीत कर अपने कॉलेज और अपने शहर पानीपत का नाम रोशन कर हैं।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 से 30 जनवरी तक पानीपत के इसराना ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय में राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज पुरूष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें आर्य कॉलेज की पुरुष वर्ग की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए एस.डी. कॉलेज पानीपत की टीम को 31-26 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया,वहीं फाइनल में कॉलेज की टीम ने राजकीय महाविद्यालय इसराना की टीम को 42-35 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। साथ ही आर्य कॉलेज की महिला वर्ग की टीम ने भी कांस्य पदक जीत कर अपनी अह्म प्रस्तुति दर्ज करवाई। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के बी.आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट में इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप 24-25 जनवरी को आयोजित करवाई गई शूटिंग चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के राहुल व अंजली ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल, पुरुष वर्ग की टीम का हिस्सा रहे राहुल, मनीष, हर्ष, विशाल ने ओवरऑल सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग की टीम ने इस प्रतियोगिता कांस्य पदक जीता। इसी प्रतियोगिता से राहुल का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए हुआ,ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स जो की मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में हुए वहां पर राहुल ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। डॉ. गुप्ता ने अंत में बताया कि रोहतक के नेकीराम कॉलेज में राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें आर्य कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व 10000 रू का चेक दे कर सम्मानित किया गया।

Comments