Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


महिला व उसके ससुर पर रॉड से हमला कर चोट मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 फरवरी : थाना किला पुलिस ने राकेश कॉलोनी में महिला व उसके ससुर पर रॉड से हमला कर चोट मारने के तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राकेश कॉलोनी निवासी तरूण, अरूण व सतपाल के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में नामजद फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर महिला व उसके ससुर के साथ मारपीट व रॉड से हमला कर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

यह है मामला

थाना किला में राकेश नगर निवासी ज्योति पत्नी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जनवरी को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर एक महिला से बात कर रही थी। तभी पीछे से अरूण ने रॉड से हमला कर दिया। पपू, अरूण व देव ने लात, घुस्सो से प्रहार किए। अरूण ने रॉड वार कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। उसका ससुर बचाने के लिए आया तो सीमा नाम की महिला ने सिर पर हथोड़ी से हमला कर दिया। अब आरोपी उसको व उसके ससुर को जांन से मारने की धमकी दे रहे है। थाना किला में ज्योति की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments