Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


बजट 2026-27 पर व्याख्यान में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.)कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बजट 2026-27 पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें अर्थशास्त्र विभाग से सहायक प्रो. हिमांशी ने एक विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और बजट के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने इस बजट को विकसित भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि बजट में मुख्य क्षेत्रों पर व्यय में वृद्धि सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती है ।इसके पश्चात सहायक प्रो.  हिमांशी ने अपने व्याख्यान में बजट की संरचना और सरकार अपने व्यय को राजस्व और पूंजीगत प्राप्तियां से कैसे वित्तपोषित करती है के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  53.47 लाख करोड़ रुपए के कुल व्यय का प्रस्ताव रखा है जिसका वित्तपोषण 35.33 लाख करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियों, 80 हजार करोड रुपए के  विनिवेश,  38,397 करोड़ रुपए के ऋण वसूली और 16.95 लाख करोड़ रुपए के उधार से किया जाने की उम्मीद है। विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाले टीसीएस को घटाकर सीधा 2% कर दिया गया है | वी बी जी राम जी पर सबसे अधिक निधि आवंटन की गई है जो कि ग्रामीण क्षेत्रो में रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगी | राजकोषीय घाटे को कम करने में सरकार के प्रयत्नों की प्रशंसा की गई। रक्षा, रेलवे, आवास और सड़क जैसे मंत्रालयों के पूंजीगत व्यय में वृद्धि की भी सराहना की गई | मंच संचालन बी.ए.द्वितीय वर्ष से आंचल ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने इस लाभकारी व्याख्यान के आयोजन पर अर्थशास्त्र विभाग को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहन दिया। इस व्याख्यान में अर्थशास्त्र विभाग के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया | 

Comments