Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 68 ग्राम गांजा के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 फरवरी : थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे सेक्टर 18 में जाने वाले रास्ते पर दो नशा तस्करों को 1 किलो 68 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव बिरसईया निवासी विजय व बबनगामा निवासी अजय के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि उनकी एक टीम रविवार देर रात को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दो युवक एक पीठू बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे सेक्टर 18 में जाने वाले रास्ते पर मोड़ के नजदीक ग्राहक की फिराक में घूम रहे है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को सामने मोड़ पर दो युवक एक पीटू बैग लिए हुए बैठे दिखाई दिए। दानों युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से पीठू बैग लेकर जीटी रोड टोल टैक्स की और तेज कदमों से चलने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान विजय पुत्र राम दिमाती निवासी बिरसईया समस्तीपुर व अजय पुत्र धर्मेंद्र निवासी बबनगामा समस्तीपुर बिहार के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी राजबीर सिंह की मौजूदगी में युवकों की तलाशी ली तो पीठू बैग से काले रंग की टेप लगा एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलकर देखा तो उसमे गांजा नशीला पदार्थ मिला। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 68 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा दिल्ली करनाल बाईपास पर एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर से कम कीमत पर खरीदा था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी गांजा को लेकर पानीपत में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे सेक्टर 18 रोड पर ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। मंगलवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments