अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 47 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT:29 अगस्त 2023 , पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने सोमवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 47 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी की टीम ने सोमवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर गोहाना रोड पर नाकाबंदी कर बाइक सवार धर्मबीर पुत्र तुलसी निवासी विकाश नगर हाल जाटल रोड को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 36 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की।
इसी प्रकार थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने ज्योति नगर फेस टू कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी राजा पुत्र मनोज निवासी ज्योति नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments