Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जून 2024, थाना माडल टाउन पुलिस ने रामलाल चौक पर एक युवक को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनिकेत निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में हुई।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि शनिवार को देर शाम उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान रामलाल चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर माडल टाउन की तरफ से आया। युवक सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एक्टिवा को वापिस मोड़ कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अनिकेत पुत्र रामपाल निवासी गढी सिकंदरपुर के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त एक्टिवा लतीफ गार्डन कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में अनिल पुत्र ईश्वर निवासी लतीफ गार्डन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको एक्टिवा चलाने का शौक है। चलाने का शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक्टिवा बरामद कर पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments