Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर मारपीट करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 फरवरी : हलदाना चौकी पुलिस ने हलदाना गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के दूसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के कैराना के बिलडा गांव निवासी नीतिश के रूप में हुई है।

हलदाना चौकी इंचार्ज एसआई राणा प्रताप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके हलदाना निवासी अपनी बुआ के लड़के आरोपी नितिन उर्फ मालू के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी नितिश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंचार्ज एसआई राणा प्रताप ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी नितिन उर्फ मालू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तलवार व कार बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपी नितिन उर्फ मालू ने पुलिस को बताया था गांव निवासी शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ उसकी दोस्ती है। कुछ दिन पहले गांव निवासी रमन पुत्र सुरेश व अमन पुत्र सुरेंद्र ने मिलकर उसके दोस्त शुभम उर्फ दीपेंद्र के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने ममेरे भाई नीतीश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

यह है मामला :
थाना समालखा की हलदाना चौकी में गांव हलदाना निवासी सुरेश पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था 3 जनवरी की रात करीब 8रू30 बजे वह और परिवार के अन्य सदस्य घर पर खाना खा रहे थे। तभी घर के बाहर टेंपरेरी नंबर प्लेट लगी एक कार आकर रूकी। कार से नितिन उर्फ मालू पुत्र परशुराम, शुभम पुत्र नवाब, नितिश पुत्र बलजीत, सोनू पुत्र चंद्र व शक्ति पुत्र कृष्ण तलवार व चाकू से लैस होकर उतरे और गाली गलौच करते हुए उनके घर में घुस हमला कर दिया। आरोपियों ने थप्पड़, मुक्के व डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी बेटी को चोट मारी। उन्होंने बचाव के लिए शौर किया तो आरोपियों ने जांन से मारने की धमकी दी। भीड़ को इक्कठी होते देख कार में बैठकर आरोपियों ने भगा लिया। उसने व परिवार के अन्य सदस्यों ने कार का पीछा किया। कुछ दूर मोड़ पर आरोपियों की कार नही मुड़ी तो आरोपियों ने दौबारा से उनको धमकी दी। उन्होंने बचाव में व आरोपियों को डराने के लिए गाड़ी पर आगे पीछे डंडें मारे। आरोपी हथियारों सहित गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थाना समालखा में सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments