मोटर साइकिल चोरी करने के आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करके गिरफ्तार किया गया।
BOL PANIPAT : 24 अक्तूबर। थाना प्रबंधक औद्योगिक सेक्टर 29 ने बतलाया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी गली नंबर 3 कृष्णा गार्डन पानीपत को पुलिस ने माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करके गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मुकदमा में चोरी की मोटर साइकिल को पहले ही बरामद करवा दिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश करके जेल में भेजा गया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में भूपेंद्र सिंह पुत्र भूल्लन सिंह निवासी मकान नंबर 140 हरिनगर पानीपत ने बताया था कि कंपनी प्लाट नंबर 110 सेक्टर-29 पार्ट-1 पानीपत में पेकिंग का कार्य करता है। दिनांक 09-10-2026 को सुबह 9 बजे में अपने घर से मोटर साइकिल को लेकर कंपनी में काम करने के लिए आया था। मैने अपनी मोटर साइकिल को कंपनी के बाहर खड़ा कर दिया और काम करने अंदर चला गया था। जब में कंपनी से अपना काम खत्म करके 7 बजे बाहर आया तो मुझे अपनी मोटर साइकिल मार्का एचएफ डिलक्स रंग लाल व काली वहा पर नहीं मिली। कोई नामपता ना मालूम व्यक्ति मेरी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments